वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश लेने रामपुर रवाना हुए कुलदीप सिंह राठौर

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2021 08:17 PM

kuldeep singh rathore left for rampur to collect bone urn of virbhadra singh

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश वीरवार को कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अस्थि कलश लेने के लिए रामपुर रवाना हुए। उनके साथ जिला कांग्रेस...

शिमला (योगराज/राक्टा): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश वीरवार को कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अस्थि कलश लेने के लिए रामपुर रवाना हुए। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी गए। राठौर 15 जुलाई को सुबह 11 बजे पार्टी के सभी 72 ब्लॉक अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपेंगे। इससे पूर्व प्रात: साढ़े 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!