जयराम सरकार हुई वीरभद्र पर मेहरबान, बढ़ाई सुरक्षा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Feb, 2018 03:51 PM

jairam sarkar happened on virbhadra clement

हिमाचल में सत्तासीन होने के एक महीने में ही जयराम सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा के लिए उनके निजी आवास हॉली लॉज पर 10 जवान तैनात कर दिए हैं। हालांकि इससे पहले उनके आवास पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल ही तैनात थे। अब सुरक्षा...

शिमला: हिमाचल में सत्तासीन होने के एक महीने में ही जयराम सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा के लिए उनके निजी आवास हॉली लॉज पर 10 जवान तैनात कर दिए हैं। हालांकि इससे पहले उनके आवास पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल ही तैनात थे। अब सुरक्षा जवानों में हुई बढ़ोतरी के पीछे उनके आवासीय क्षेत्र के बड़ा होने की बात की जा रही है। 


हिमाचल पुलिस ने वीरभद्र के हॉली लॉज पर एक हेड कांस्टेबल के साथ नौ जवानों की तैनात की है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर अनौपचारिक रूप से किया गया है। हालांकि इस बदलाव के पीछे पुलिस का कोई भी अधिकारी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। 


बताया जाता है कि एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस के एक आला अधिकारी के निर्देश पर ही पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनके हॉली लॉज पर कई एंट्री व एग्जिट प्वाइंट होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियाें प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के आवास पर भी एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल तैनात है, लेकिन वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में हुए बदलाव के बाद विभाग में चर्चा का माहौल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!