हिमाचल की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा का निधन

Edited By prashant sharma, Updated: 21 Sep, 2020 12:41 PM

former himachal minister shyama sharma dies

हिमाचल प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा की तेजतर्रार नेत्री श्यामा शर्मा का निधन हो गया है। वह प्रदेश की राजनीति में 42 वर्ष तक सक्रिय रही। श्यामा शर्मा करीब 4 दिनों से बीमार चल रही थी।

नाहन (दिलीप सिंह) : हिमाचल प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा की तेजतर्रार नेत्री श्यामा शर्मा का निधन हो गया है। वह प्रदेश की राजनीति में 42 वर्ष तक सक्रिय रही। श्यामा शर्मा करीब 4 दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया, मगर चंडीगढ़ पहुंचते ही पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने दम तोड़ दिया। श्यामा शर्मा तीन बार विधायक व एक बार मंत्री भी रहीं। 

जिला सिरमौर में बीजेपी को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उन्होंने बड़े कार्य किए है। श्यामा ने सबसे पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। आपातकाल में पूर्व सीएम शांता कुमार के साथ जेल में रही श्यामा शर्मा राजनीति का एक बड़ा नाम थी। उनका जन्म 1948 में सरोगा में हुआ था। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1977 में लड़ा था तथा 18 मई 1997 में वे खाद्य आपूर्ति विभाग विधि राज्यमंत्री रही। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!