1 day ago
2 days ago
5 days ago
8 days ago
2 months ago
3 months ago
4 months ago
5 months ago
6 months ago
7 months ago
8 months ago
9 months ago
1 year ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
कोटरोपी हादसा : देवता ने 2 सप्ताह पहले की थी अनहोनी की भविष्यवाणी
Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Aug, 2017 12:50 AM
मंडी जिला के कोटरोपी में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों मोहर सिंह, लौंगू राम, फुलीराम व पाहणी राम ने बताया कि इसी माह वर्ष 1977 में व 1997 में भी इसी स्थान पर पहाड़ी दरक चुकी है।
मंडी: मंडी जिला के कोटरोपी में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों मोहर सिंह, लौंगू राम, फुलीराम व पाहणी राम ने बताया कि इसी माह वर्ष 1977 में व 1997 में भी इसी स्थान पर पहाड़ी दरक चुकी है। मोहर सिंह का कहना है कि वर्ष 1997 में 13 अगस्त सुबह 8 बजे यहां पहाड़ी दरकी और एक पुल भी उसकी चपेट में आ गया था और ठीक उसी प्रकार 12 अगस्त की रात 20 वर्षों बाद फिर से यहां पर पहाड़ी दरकी जबकि 1977 में भी ऐसी ही घटना के बारे में उन्होंने अपने पूर्वजों से सुना था। ग्रामीणों का कहना है कि इस बाद नड़ उत्सव के दौरान काहिका में देवता ने भविष्यवाणी द्वारा अनहोनी को लेकर चेताया था और गांव वाले 7 परिवारों को घर खाली करने को कहा था और परिवार के सदस्य मकान खाली भी करने लग गए थे लेकिन शनिवार की रात उनके लिए कयामत की रात साबित हुई और उनका सब कुछ काल ले उड़ा। पहाड़ी ने बचाया भड़वाहण गांव इस हादसे में जहां कोटरोपी गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया, वहीं एक छोटी सी पहाड़ी ने भड़वाहण गांव के एक दर्जन घरों को और धान के एक बड़े रकबे को मलबे के नीचे दफन होने से बचा लिया। अगर इस गांव के ठीक ऊपर एक छोटी दीवारनुमा पहाड़ी न होती तो यह पूरा मलबा गांव को तबाह कर देता और दर्जनों लोगों व मवेशियों को काल का ग्रास बना देता। स्थानीय निवासी खेम सिंह ने बताया कि शनिवार रात सवा ग्यारह बजे भड़वाहण गांव के पास नाले में भारी धमाका हुआ जिसके कारण गांव में बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई, जिससे डरे सहमे लोग पास के जंगल की ओर भागे और रात वहीं गुजारी। ये परिवार हुए बेघर कोटरोपी गांव में कु दरत के कहर ने चौबेराम, जय चंद, भोलाराम व सीता राम के परिवार को बेघर कर दिया है। स्थानीय निवासी चौबेराम का कहना है कि चारों भाइयों ने यहां करीब 20 बीघा जमीन एक मुसलमान परिवार से दो दशक पहले खरीदी थी जिस पर उन्होंने अलग-अलग 5 मकान व इतनी ही गऊशालाएं बनाई थीं। पिछले कुछ दिनों से गांव के पीछे जमीन में दरार आ गई थी जिसके चलते उन्होंने यहां से शिफ्ट करने का इरादा बना लिया था लेकिन उनकी मांग के बावजूद न तो प्रशासन ने जमीन में आई दरारों का संज्ञान लिया और न ही स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री कौल सिंह ने उनकी फरियाद सुनी। बच्चों के साथ जंगल में बिताई रात गांव की महिला विद्या देवी, भाद्री देवी, भैंसुरी देवी व बिमला देवी का कहना है कि उनका सब कुछ कुदरत के इस कहर में तबाह हो गया है। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पास के जंगल में रात बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे बिताई। इसके अलावा दूसरी तरफ सड़क के नीचे लोअर कोटरोपी में भी कु छ ग्रामीणों की 7 दुकानें व आधा दर्जन वाहन मलबे की चपेट में आ गए जबकी एक अन्य रिहायशी मकान को भी भारी क्षति पहुंची है।
Kullu: भुंतर में चरस सहित 2 लोग गिरफ्तार
Bilaspur:चिट्टे के साथ 3 युवक व 2 नाबालिग लड़कियां गिरफ्तार
Himachal: चिंतपूर्णी में भयानक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार में लगी आग...2 सवारों की गई जान
हिमाचल में शादी से 2 दिन पहले लापता हुई युवती, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
बीड़ बिलिंग से भरी उड़ान...धौलाधार की दुर्गम पहाड़ियों में फंसी जान, सेना ने ऐसे रैस्क्यू किए 2...
JEE Main Result: नाहन के आदित्य ने जेईई मेन्स सेशन 2 में 99.08 प्रतिशत अंक किए हासिल
Sirmaur: टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार
तेज रफ्तार बनी काल! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत...2 सवार गंभीर घायल
Himachal: कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
Kangra: श्मशानघाट के पास खड़ी कार में मिली नशे की बड़ी खेप, कुल्लू के 2 तस्कर गिरफ्तार
USD $
06/05/2026 16:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने के योग है।
वृष राशि वाले कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आपकी किसी खास व्यक्ति से
मिथुन राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको
कर्क राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर सावधान रहें। आपकी लापरवाही
सिंह राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए
कन्या राशि वालों किसी व्यक्ति की बातों में आकर अपनी योजनाओं को न बदलें। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपकी
तुला राशि वालों परिवार के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। व्यापार में
वृश्चिक राशि वालों आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ साबित होगा। युवाओं के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
धनु राशि वालों आपका दिन परेशानी में बीतेगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। ऑनलाइन
मकर राशि वालों कारोबारियों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। जरूरी कार्य पूरे होंगे।
कुंभ राशि वालों पारिवारिक बिजनेस में गति आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। रुके हुए सरकारी कामों को
मीन राशि वालों आज जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में आपकी भागदौड़ लगी रहेगी। युवाओं का मन विचलित रहेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes