जानवरों ने 3 माह में 8883 लोगों को काटा : भरमौरी

Edited By Updated: 24 Aug, 2016 01:27 AM

vidhansabha thakur singh bharmouri information

राज्य में 1 अगस्त, 2015 से 7 नवम्बर, 2015 के दौरान 8,883 लोगों को जानवरों ने काटा। इसमें सबसे अधिक 8,168 लोगों पर कुत्तों ने हमला किया

शिमला: राज्य में 1 अगस्त, 2015 से 7 नवम्बर, 2015 के दौरान 8,883 लोगों को जानवरों ने काटा। इसमें सबसे अधिक 8,168 लोगों पर कुत्तों ने हमला किया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने यह जानकारी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक महेश्वर सिंह की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। विधायक रविंद्र सिंह रवि ने भी इससे संबंधित अनुपूरक प्रश्न पूछा। वन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के जानवरों के काटने या घायल करने पर मुआवजा देगी। जानवरों के हमले के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है। 
 
भरमौरी ने कहा कि वन विभाग के पास इस अवधि में जंगली जानवरों, बेसहारा पशुओं एवं कुत्तों के हमलों के 67 मामले वन विभाग में दर्ज किए गए हैं। इसमें 2 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 14 गंभीर रूप से तथा 51 साधारण रूप से घायल हुए हैं। इसी तरह स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के पास 8,816 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है तथा 18 लोग गंभीर और 8,796 लोग साधारण रूप से घायल हुए। 
 
 
भरमौरी ने कहा कि वन विभाग में दर्ज मामलों में जंगली जानवरों द्वारा घायलों व मृतकों के आश्रितों को 13,27,266 रुपए की राहत राशि दी गई। विधायक महेश्वर सिंह के वन विभाग व राजस्व विभाग की तरफ से दिए जाने वाले मुआवजे की राशि में अंतर होने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि राजस्व विभाग आपदा के समय मरने पर 4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करता है जबकि जंगली जानवरों के हमले से मरने पर वन विभाग एक से डेढ़ लाख रुपए तक की राशि देता। उन्होंने इस विसंगति को दूर करने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!