Edited By Updated: 24 May, 2016 10:50 AM
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन 27 मई को शिमला आएंगे। यहां पर उनका केंद्र की मोदी सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने ...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन 27 मई को शिमला आएंगे। यहां पर उनका केंद्र की मोदी सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम है। उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह भी साथ होंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी देश के विभिन्न भागों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा से संबद्ध संगठनों को भी अलग से कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी के तहत भाजपा किसान मोर्चा विकास पर्व के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सूद, मंडल अध्यक्ष शिमला प्रदीप कश्यप व मंडल मीडिया प्रभारी जगजीत राजा ने कहा कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारी केन्द्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों संबंधी जानकारी पार्टी कार्यकर्त्ताअों को देंगे। इसके लिए कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला में किया जाएगा।