महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, कहा- पीएम के दफ्तर तक व्यापारियों की पहुंच

Edited By Dishant Kumar, Updated: 08 Apr, 2021 09:18 PM

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान किसान नेता सरकार पर जमकर गरजे। किसान सयुक्त मोर्चा मई माह में संसद घेराव की भी योजना बना रहा है। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में आयोजित महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई...

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान किसान नेता सरकार पर जमकर गरजे। किसान सयुक्त मोर्चा मई माह में संसद घेराव की भी योजना बना रहा है। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में आयोजित महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेता पहुंचे इस महापंचायत में करीब अढाई हजार किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अपने संबोधन में किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि बड़े व्यापारियों की पहुंच सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक है यही कारण है कि देश में कृषि कानून बाद में लाया गया जबकि व्यापारियों ने पहले ही देश भर में बड़े बड़े गोदाम खोल दिए।

वही किसान महापंचायत में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मई माह के मध्य में किसानों द्वारा संसद का घेराव किया जाएगा,.. उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में किसानों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आज किसान आंदोलन आम लोगों का आंदोलन बन गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!