Edited By Updated: 26 Sep, 2016 06:05 PM
धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार, मान सिंह और अनिल कुमार गश्त पर थे कि रमेश कुमार (38) पुत्र डागू राम निवासी बहरी सोमवार प्रात: 7 बजे पुल से धर्मपुर की ओर आ रहा था।
धर्मपुर : धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार, मान सिंह और अनिल कुमार गश्त पर थे कि रमेश कुमार (38) पुत्र डागू राम निवासी बहरी सोमवार प्रात: 7 बजे पुल से धर्मपुर की ओर आ रहा था। पुलिस को सामने देख रमेश हड़बड़ा गया और भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे बाईपास पर धर दबोचा। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मुख्य आरक्षी का बाजू दांतों से काट डाला। तलाशी लेने पर आरोपी की जैकेट से 279 ग्राम चरस बरामद हुई।
डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने रमेश कुमार से चरस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी इससे पहले भी चरस रखने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चरस माफिया के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है।