Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2018 10:35 AM
उपमंडल के भूपपुर मेंं नशे के आदी एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भूपपुर में एक युवक काफी समय से नशे का सेवन करता था। इसके बाद युवक ने परेशान होकर अपने घर पर फंदा लगा लिया।
पांवटा साहिब: उपमंडल के भूपपुर मेंं नशे के आदी एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भूपपुर में एक युवक काफी समय से नशे का सेवन करता था। इसके बाद युवक ने परेशान होकर अपने घर पर फंदा लगा लिया। जब परिजन घर आए तो देखा युवक फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।