Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2022 11:43 PM

नारकोटिक्स सैल की टीम ने थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी में एक युवक को 5.69 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सैल नूरपुर टीम के मुख्य आरक्षी विपन कुमार के नेतृत्व में टीम गांव छन्नी में गश्त पर थी तो सामने से आ रहे एक युवक ने पुलिस को...
डमटाल (सिमरन): नारकोटिक्स सैल की टीम ने थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी में एक युवक को 5.69 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सैल नूरपुर टीम के मुख्य आरक्षी विपन कुमार के नेतृत्व में टीम गांव छन्नी में गश्त पर थी तो सामने से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर हाथों में पकड़ा पॉलीथीन का लिफाफा झाड़ियों में फैंक दिया। पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से चिट्टे की खेप बरामद की। आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र मलकीत निवासी डिंडा संसिया दीनानगर (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। उधर, डमटाल थाना के तहत पुलिस चौकी के एएसआई राज कुमार ने ढांगू माजरा सड़क पर लगाए गए नाके के दौरान गोशा पुत्र ज्ञान चंद निवासी माजरा से 3750 मिलीलीटर लाहण बरामद की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here