हरियाणा में ले जाकर बेच दी महिला, फिर खेला यह गंदा खेल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jul, 2017 11:08 PM

woman sold by taking her in haryana   then played this dirty game

जिला सिरमौर एक बार फिर मानव तस्करी का मामला सामने आया है।

नाहन: जिला सिरमौर एक बार फिर मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर 2 महिलाओं सहित 3 लोगों पर उसे हरियाणा में बेचने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा महिला की जबरन शादी तक करवा दी गई फिर उसके बाद 2 लोगों ने उससे दुष्कर्म भी किया। मामला जून माह का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिन्हें अदालत ने 15 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।

कालाअम्ब से हरियाणा पहुंचाई महिला
एस.पी. सिरमौर सौम्या साम्बाशिवन ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सैनवाला निवासी एक महिला सरोज जो उसकी जानकार है, उसे बहला-फुसला कर कालाअम्ब ले गई। कालाअम्ब में 3 व्यक्ति और आए तथा एक कार में उसको सढ़ोरा, हरियाणा ले गए, जहां पर सरोज, उसकी सहेली व 5 अन्य लोग थे, जिन्होंने मारने की धमकी देकर जबरदस्ती उसकी शादी मन्दिर में एक सोनू नामक लड़के से करवाकर फोटो आदि खिंचवाए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसी रात उसको मुलाना ले जाकर सोनू व उसके एक दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से अगले रोज कालाअम्ब पहुंची तथा वहां से जान बचाकर अपने जानकार व्यक्ति आजम अली के साथ नाहन की ओर आई।  

हरियाणा की मुलाना पुलिस ने भी किया प्रताडि़त 
महिला ने शिकायत में बताया कि घटना के तीसरे दिन उक्त आरोपी मुलाना, हरियाणा से पुलिस लेकर आए तथा उसे, आजम, सरोज, सरोज की सहेली व अशोक को मुलाना ले गए। वहां पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अशोक ने पुलिस से लेन-देन किया। महिला ने हरियाणा की मुलाना पुलिस पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस में आरोप लगाया कि उसे बेचने में सरोज, सरोज की सहेली व अशोक का हाथ है। महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों अशोक व सरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी ओर गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!