संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश

Edited By kamal, Updated: 14 Feb, 2020 10:30 AM

woman s body found under suspicious circumstances

सदर थाना क्षेत्र के अधीन जिया में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय सीता...

 

कुल्लू : सदर थाना क्षेत्र के अधीन जिया में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय सीता देवी निवासी जिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना पर कुल्लू से पुलिस की एक टीम ने जिया का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पाया कि महिला की लाश अकड़ी हुई स्थिति में थी। महिला के हाथ में एक गोल्डन खैनी का पैकेट मिला और पास में बीयर की एक खाली बोतल पाई गई।

महिला के बिस्तर के पास कुछ तरल चिपचिपा पदार्थ भी पाया गया जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने उल्टी की होगी। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि महिला की बीमारी के कारण मौत हुई है। मृत्यु के उपरांत महिला के हाथ मुंह के पास थे। हालांकि महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल आदि भी लिए हैं। पुलिस को इस घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही इस संदर्भ में आगे कुछ कहा जा सकेगा। कुल्लू के एस.पी. गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!