सोलन में महिला की हत्या, बिस्तर पर अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2019 03:10 PM

woman murder in solan

सोलन जिला के रामशहर क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मंडी निवासी शशि ठाकुर के रूप में हुई है। महिला का शव कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोलन: सोलन जिला के रामशहर क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मंडी निवासी शशि ठाकुर के रूप में हुई है। महिला का शव कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं महिला का पति गायब बताया जा रहा है। मृतका के पुत्र प्रतीक ठाकुर निवासी मंडी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और पिता अमर सिंह का तलाक हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने रामशहर निवासी देवराज ठाकुर से शादी कर ली थी। वह मंडी के नेरचौक में दुकान करती थी और देवराज भी कभी-कभी वहां जाता था।

प्रतीक ने बताया कि देवराज उसकी मां से झगड़ा करता था। गत मार्च माह में मां ने उसके भाई को फोन करके बताया कि वह अपने ससुराल रामशहर जा रही है। इसके बाद 30 मार्च को नेरचौक में उसकी मां की दुकान में आग लग गई। आग लगने पर जब उसने अपनी मां को फोन किया तो फोन नहीं लगा। इसके बाद वह अपनी मां की तलाश में रामशहर स्थित देवराज के घर आया। वहां पहुंचने पर प्रतीक ने देखा कि देवराज के कमरे में कुंडी लगी हुई थी पर जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां अद्र्धनग्न अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी तथा उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।

उसने इसके बाद पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मौके पर पुलिस ने फोरैंसिक टीम को भी बुलाया है। डी.एस.पी. नालागढ़ चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला का पति गायब है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!