धर्मशाला में भाजपा का हर बूथ मजबूत, सुधीर शर्मा के विजन के कायल हुए लोग

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 10:33 PM

vishal nehria sachin sharma and ranju rastogi

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी और पार्टी प्रत्याशी सुधीर शर्मा को रिकाॅर्ड मतों से विजय दिलाएगी। यह बात बात धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष डाॅ. विशाल नैहरिया ने जारी प्रैस बयान में कही।

मंडल अध्यक्ष विशाल नैहरिया बोले-भाजपा प्रत्याशी को बड़े मार्जिन से जिताने में जुटा युवा-महिला मोर्चा
धर्मशाला:
लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी और पार्टी प्रत्याशी सुधीर शर्मा को रिकाॅर्ड मतों से विजय दिलाएगी। यह बात बात धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष डाॅ. विशाल नैहरिया ने जारी प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी दिन-रात एक-एक बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान भाजपा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग स्थानीय भाजपा नेता सुधीर शर्मा और पीएम मोदी के विजन के कायल हैं। इसलिए इस बार धर्मशाला के हर बूथ से भाजपा को लीड मिलेगी। धर्मशाला देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा, जिसके हर बूथ से भाजपा को रिकाॅर्ड लीड मिलेगी और सुधीर शर्मा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे। 

धर्मशाला कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी : सचिन शर्मा
भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे के काबिल कोई नेता ही नहीं है, इसलिए इतने दिन के बाद भी धर्मशाला से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि जिस पार्टी के पास चुनाव में उतारने के लिए बेहतर नेता नहीं है, वो क्षेत्र का विकास कैसे करवाएंगे। सचिन शर्मा ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कांगड़ा-चम्बा लोकसभा की 17 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को कोई ही प्रत्याशी नहीं मिला और फिर से पैराशूटी नेता को कांगड़ा-चम्बा के लोगों पर थोप दिया। सचिन शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में तो कांग्रेस झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हो गई, लेकिन यही गारंटियां उसे सत्तीविहीन भी करेंगी। जिला कांगड़ा के हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलेगी। 

कांग्रेस से हिसाब चुकता करने को तैयार नारी शक्ति : रंजू
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने कहा कि धर्मशाला में भाजपा का हर बूथ मजबूत है। सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 1500 का प्रलोभन देकर तो ठग लिया पर अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में किस मुंह से वोट मांगेंगे। नारी शक्ति से कांग्रेस ने जो छल किया है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले चुनावों में ऐसा सबक सिखाएंगी कि कांग्रेस कभी दोबारा झूठ गारंटी देने से पहले दस बार सोचेगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर डटी हुई है और भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। धर्मशाला कांग्रेस का कोई कैंडीडेट होगा भी तो उसकी जमानत जब्त होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!