सलूणी की महिला ने  लगाया फंदा

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2024 06:48 PM

woman hanged

सलूणी उपमंडल के मुंडाह गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार उपमंडल सलूणी के गांव मुंडाह की सपना ने अपने कमरे में लकड़ी के बीम के साथ दुप्पटे के साथ फंदा लगाया।

सलूणी (शक्ति): सलूणी उपमंडल के मुंडाह गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार उपमंडल सलूणी के गांव मुंडाह की सपना ने अपने कमरे में लकड़ी के बीम के साथ दुप्पटे के साथ फंदा लगाया। संजय कुमार अपनी ड्यूटी से वापस घर आया तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलने के लिए उसने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। संजय कुमार ने पंचायत प्रधान मान सिंह को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर देखा तो उसकी पत्नी सपना फंदे से लटकी थी। प्रधान मान सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी स्वरूप सिंह को दी। 

चौकी प्रभारी स्वरूप सिंह ने सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस दल सहित मौके वारदात पर पहुंचे पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान कलमबद्ध और शव को अपने कब्जे में लिया। मायके वालों के भी बयान कलमबद्ध किए। उन्होंने अपने बयान में कोई अंदेशा नहीं जताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले गए और पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंपा।
एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!