Himachal: चम्बा के सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2025 06:03 PM

woman dies due to stove explosion

नगर परिषद चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड में खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ममता कुमारी (26) पत्नी धर्मेंद्र साहनी गांव घाटबड़रा तहसील व जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।

चम्बा (रणवीर): नगर परिषद चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड में खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ममता कुमारी (26) पत्नी धर्मेंद्र साहनी गांव घाटबड़रा तहसील व जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रोजाना की तरह शाम को खाना बना रही थी तो इस दौरान अचानक स्टोव फट गया, जिससे स्टोव से निकला तेल व आग उस पर गिर गई। हादसे में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। स्टोव के फटने की आवाज सुनकर आसपास के प्रवासी मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग से बुरी तरह झुलसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए, जहां महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे चम्बा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया।

उधर, मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए। उसके बाद परिजन महिला को लेकर उपचार के लिए जिले से बाहर निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को मेडिकल काॅलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मृतका के माता-पिता से भी बिहार में संपर्क किया तथा उनके बयान दर्ज किए। इसमें माता-पिता की तरफ से किसी प्रकार का कोई शक या आरोप जाहिर नहीं किया गया है।

मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस अविनाश ने बताय कि स्टोव फटने से महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के माता-पिता से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत हुई है। उनकी तरफ से किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!