महिला ने फौजी पर लगाया 3 साल तक यौन शोषण करने का आरोप

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2019 11:06 PM

woman accused of sexually assaulted on soldier

देहरा थाना क्षेत्र के तहत रहने वाले एक फौजी पर एक महिला ने कथित तौर पर 3 साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए देहरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उक्त महिला ने कहा कि उसका पति दर्जी का काम करता है व फौजी से उसकी पहचान लगभग 4 वर्ष पहले फोन के...

देहरा (जोशी): देहरा थाना क्षेत्र के तहत रहने वाले एक फौजी पर एक महिला ने कथित तौर पर 3 साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए देहरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उक्त महिला ने कहा कि उसका पति दर्जी का काम करता है व फौजी से उसकी पहचान लगभग 4 वर्ष पहले फोन के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद फौजी नेपहले तो उसे अपने घर में नौकरी दी, इस दौरान उसने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने शिकायत में कहा कि फौजी ने इस बीच उसके कथित अश्लील वीडियो बना लिए व गत 3 वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

फौजी से महिला को है दो माह का बच्चा

महिला के अनुसार फौजी से उसका दो माह का बच्चा भी है, उसने अपने परिवार को भी मायके भेज दिया था। महिला के अनुसार जब उसने फौजी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे घर में कैद कर लिया। महिला के अनुसार वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर अपने पहले पति के पास बच्चे के साथ पहुंची, जिसके बाद उसने देहरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

डी.एस.पी. देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच का जिम्मा ए.एस.आई. सतीश कुमार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नवजात के डी.एन.ए. टैस्ट सहित अन्य कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!