Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2024 06:14 PM
विंटर कार्निवाल मनाली के चौथे दिन मालरोड मनाली में राइट बैंक साइड के 122 महिला मंडलों की 1500 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी प्राचीन वेशभूषा में सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
मनाली (दिलीप ठाकुर): विंटर कार्निवाल मनाली के चौथे दिन मालरोड मनाली में राइट बैंक साइड के 122 महिला मंडलों की 1500 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी प्राचीन वेशभूषा में सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल्लवी लोक नृत्य का बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोगों ने आनंद लिया।
कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि महिलाएं संस्कृति का संरक्षण व संवर्द्धन करने के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल कमेटी द्वारा महिलाओं को संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। स्थानीय महिला रितिका ने कहा कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति वेशभूषा है, जिसके संरक्षण करने के लिए सभी महिलाएं विंटर कार्निवाल में हर साल भाग लेती हैं।
स्थानीय महिला मंडल की सदस्य रंजना ठाकुर और हिना ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल मनाली में हर वर्ष महिलाएं अपनी संस्कृति का संरक्षण और प्रदर्शन करने के लिए कुल्लवी लोक नृत्य करती हैं। इस बार भी महिलाओं ने एक साथ कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here