सूखे जैसे बनने लगे हालात, 335 पेयजल योजनाओं में गिरा जलस्तर

Edited By Ekta, Updated: 04 Jun, 2019 03:26 PM

water level in 335 drinking water schemes

प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 29 मई तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में 335 पेयजल योजनाएं सूखे से प्रभावित हुई हैं। इनके जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। जल स्तर गिरने से इन योजनाओं पर...

शिमला (देवेंद्र हेटा): प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 29 मई तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में 335 पेयजल योजनाएं सूखे से प्रभावित हुई हैं। इनके जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। जलस्तर गिरने से इन योजनाओं पर निर्भर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। खासकर जिन योजनाओं में 75 फीसदी या इससे अधिक जल स्तर गिरा है वहां लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में 22 स्कीमें ऐसी हैं जिनमें 75 फीसदी से भी ज्यादा जल स्तर गिर गया है। 48 पेयजल योजनाओं में 50 से 75 फीसदी तक, 90 स्कीमों में 25 से 50 फीसदी तथा 175 स्कीमों में 25 फीसदी तक जल स्तर गिरा है। 

आई.पी.एच. विभाग ने सभी फील्ड अधिकारियों को ताजा रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि ताजा रिपोर्ट में प्रभावित स्कीमोंका आंकड़ाऔर बढ़ेगा। पेयजल योजनाओं के सूखने के बाद पालतू मवेशियों को पानी पिलाना मुश्किल हो गया है। कुछेक क्षेत्रों में लोगों ने खच्चरों व गाड़ियों में पानी की ढुलाई शुरू कर दी है। लोग कई-कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हो गए है। इस बार सूखे का सबसे ज्यादा असर सोलन और सिरमौर जिला में देखा गया है।

सूखे से नष्ट हो रही किसानों की फसल

सूखे के कारण सिंचाई योजनाओं पर भी बुरा असर पड़ा है। दर्जनों सिंचाई योजनाओं के जल स्तर में गिरावट आने से किसानों की खेतों में लहलहाती हुई हरी-भरी फसलें सूखने लगी हैं। सूखे की सबसे ज्यादा मार टमाटर, फूलगोभी, मटर, आलू की फसल पर पड़ रही है। किसानों को इससे भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि प्रदेश में कृषि के अधीन 80 फीसदी जमीन पर आज भी किसान आसमान की ओर देखकर खेती करता है यानी 80 फीसदी जमीन पर किसानों की फसलें पूरी तरह से बारिश के पानी पर निर्भर रहती हैं।

जानें, किस जिला में कितना

फीसदी गिरा जल स्तर

जिला       0-25 फीसदी    26-50 फीसदी    51-75 फीसदी    75 फीसदी से अधिक
सोलन        55 स्कीमें      32 स्कीमें            14 स्कीमें        11 स्कीमें 
सिरमौर     33 स्कीमें      19 स्कीमें             15 स्कीमें         6 स्कीमें
मंडी          40 स्कीमें       25 स्कीमें            18 स्कीमें        5 स्कीमें
शिमला      10 स्कीमें       5 स्कीमें             10 स्कीमें         0
कांगड़ा      13 स्कीमें       7 स्कीमें             1 स्कीम            0
बिलासपुर   23 स्कीमें      2 स्कीमें              0                     0

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!