बिना बताए घर से निकला व्य​क्ति, रेणुका झील से श.व बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 08 May, 2024 07:57 PM

shri renuka ji lake person death

श्री रेणुका जी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर वह नहाने के इरादे से झील में उतरा था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): श्री रेणुका जी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर वह नहाने के इरादे से झील में उतरा था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। आर्मी के जवानों की मदद से झील से व्यक्ति का शव निकाला गया। मृतक की पहचान विश्वदेव (52) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव सिरत, तहसील पच्छाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक विश्वदेव गत मंगलवार को बिना बताए घर से चला गया था। इसी बीच बुधवार को रेणुका जी झील के परिक्रमा मार्ग के गेट नम्बर एक के पास झील किनारे विश्वदेव के कपड़े और मोबाइल देखा गया। झील में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया, जिसके लिए नाहन से आर्मी जवानों की मदद ली गई। शाम करीब सवा 5 बजे झील से विश्वदेव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि आर्मी जवानों की मदद से झील से शव को निकाल लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!