हिमाचल एक बार फिर जमकर बरसेगा मानसून, 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2018 10:18 PM

warning of heavy rain in himachal

औपचारिक विदाई से पूर्व प्रदेश में मानसून एक फिर जमकर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में 23 व 24 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं तेज हवाएं भी प्रदेश में कहर बरपा सकती हैं। यद्यपि मौसम 21 सितम्बर से ही करवट ले लेगा,...

पालमपुर: औपचारिक विदाई से पूर्व प्रदेश में मानसून एक फिर जमकर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में 23 व 24 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं तेज हवाएं भी प्रदेश में कहर बरपा सकती हैं। यद्यपि मौसम 21 सितम्बर से ही करवट ले लेगा, परंतु 22 सितम्बर से यह तेजी पकड़ेगा तथा यह क्रम 24 सितम्बर तक जारी रहेगा। ऐसे में राज्य में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। राज्य में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सैल्सियस अधिक चल रहा है तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सैल्सियस कम चल रहे हैं।

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में एक बार फिर बारिश का क्रम आरंभ होने जा रहा है, ऐसे में 22 से 24 सितम्बर तक अनेक स्थानों पर व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके चलते भू-स्खलन व वृक्षों के गिरने की संभावना को भी नहीं नकारा जा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को परामर्श दिया है कि खुले में कृषि कार्य को वह फिलहाल स्थगित कर दें या 22 सितम्बर से पूर्व इन्हें पूरा कर लें। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 सितम्बर तक बारिश होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!