'वीरभद्र न बने तो धूमल भी नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री'

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Aug, 2017 11:14 AM

virbhadra not made of   dhumal also no will become chief minister

बड़ूही में बुधवार को कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश चंद सिपहिया मीडिया से काफी खफा नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में मीडिया को नसीहत भी दे डाली।

जोल: बड़ूही में बुधवार को कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश चंद सिपहिया मीडिया से काफी खफा नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में मीडिया को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मीडिया स्वतंत्र नहीं रह गया है। कोई समय था जब मीडिया निष्पक्ष हुआ करता था लेकिन आज कई जगह हालात बदल गए हैं। मीडिया के कुछ लोग चापलूस होने के साथ-साथ निष्पक्षता भी खत्म करते जा रहे हैं। उसको किसी पार्टी विशेष से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। सिपहिया ने कहा कि इस बार यूं तो वीरभद्र सिंह ही चुनावों में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन यदि वह मुख्यमंत्री न बने तो धूमल भी नहीं बन पाएंगे। 


कांगड़ा बैंक की शाखा खुली
बताया जाता है कि बुधवार को कांगड़ा बैंक की शाखा खुल गई। इसका शुभारंभ चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक व राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश चंद सिपहिया, एम.डी. पी.सी. अकोला, स्थानीय निदेशक मनोहर लाल शर्मा, जी.एम. अशोक पुरी व बी.एम. पुष्पिद्र उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि इस बैंक के खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को अब काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र किसान बहुल इलाका है। यहां से नजदीक ही सब्जी मंडी भी खोली जा रही है जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!