वीरभद्र का सुक्खू को चैलेंज, पहले चुनाव लड़कर दिखाएं

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 03:58 PM

virbhadra challenge to sukku  show by the contesting elections first

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन से चुनाव लड़कर दिखाएं।

पालमपुर (प्रवीण शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन से चुनाव लड़कर दिखाएं। वीरभद्र ने यह बात सुक्खू के उस बयान के मुद्दे में कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि युवाओं की नई फौज तैयार की जा रही है। इस पर वीरभद्र ने कहा कि यह अच्छी बात है, पार्टी के साथ युवा जुड़ रहे हैं लेकिन सच्चाई यह भी है कि टिकटों का बंटवारा अकेले सुक्खू के कहने पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबकी राय लेनी होगी, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। 


सुक्खू को चुनाव लड़ने की स्थिति में मिल सकती है कड़ी टक्कर
जानकारी के मुताबिक वीरभद्र सिंह आज पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदला में जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। वीरभद्र सिंह की बातों से साफ-साफ इशारा जाता है कि सुक्खू नादौन से चुनाव लड़ने के ज्यादा इच्छुक नहीं है। हालांकि, वह दो मर्तबा यहां से जीत दर्ज करवा चुके हैं। वर्तमान में हमीरपुर जिला की नादौन सीट से भाजपा के विजय अग्निहोत्री विधायक हैं। नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल के विश्वासपात्र होने के चलते उनसे सुक्खू को चुनाव लड़ने की स्थिति में कड़ी टक्कर मिल सकती है। खैर वीरभद्र सिंह ने शीतकालीन प्रवास की इस बेला में अब यह नई तान छेड़ दी है, तो यह बात दूर तक जाएगी ही।


विकास के लिए किसी भी तरह से हवाई विकास भी जरुरी
वहीं गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से पालमपुर के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तथा क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी तरह से हवाई विकास भी जरुरी होता है। लोगों के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि अगर लोग वहां पर इसके विस्तार के लिए अपनी सहमति देते हैं तो इसका उस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ ही मिलेगा। किराए कम होंगे तथा आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हवाई विस्तार के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान रखा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह अपने हल्के की चिंता करें तथा चुनावों के समय नई रणनीति के तहत काम करना पड़ता है। कुछ लोगों का टिकट जीतने वाले होते हैं उन्हें लाने के लिए काटना पड़ता है कुछ नए को लाना पड़ता है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में आपसी खींचतान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की कोई बात नहीं है तथा सरकार एकजुट है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!