विक्रमादित्य सिंह को PCC में मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2018 11:23 PM

vikramaditya singh gets important responsibility in pcc

विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) में अहम जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। इसी तरह पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी.एस. बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली को भी...

शिमला: विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) में अहम जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। इसी तरह पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी.एस. बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली को भी संगठन में अहम दायित्व सौंपने की सूचना है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुमोदन पर जल्द ही दोनों युवा नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं तथा विधानसभा में सबसे युवा विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार अब उन्हें पी.सी.सी. में महासचिव या सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है।  


युवा कांग्रेस के रह चुके हैं अध्यक्ष
विक्रमादित्य सिंह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था। इसी कड़ी में अब उन्हें पी.सी.सी. में अहम पद पर बैठाने की तैयारी है। इसी तरह राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के पुत्र रघुवीर बाली को भी संगठन में अहम दायित्व सौंपा जा सकता है। वर्तमान में रघुवीर बाली संगठन में प्रदेश सचिव हैं लेकिन अब उन्हें इसके साथ काम भी सौंपा जा सकता है।


आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
देश में अगले साल लोकसभा के आम चुनाव हैं। वर्तमान में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, ऐसे में कांग्रेस भाजपा से इन सीटों को छीनने के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को संगठन में स्थान दिया जा रहा है ताकि अगले चुनावों के लिए एकजुट होकर काम हो।


राजेश होंगे जसवां-परागपुर ब्लॉक के ऑब्जर्वर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने राजेश शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। राजेश शर्मा छात्र राजनीति से संगठन में जुड़े हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र संबंधित ब्लॉक में जाकर कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित कर मासिक बैठकों का आयोजन करें तथा बैठक की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!