बेखौफ खनन माफिया, ऊना में पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 28 Sep, 2020 09:40 AM

unscrupulous mining mafia attempts to crush police party near sawan khad

खनन माफिया ने गत रात्रि ऊना में पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास किया। जब पुलिस ने टिप्पर रोकने का इशारा किया तो टिप्पर चालकों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची ।

ऊना (सुरेन्द्र) : खनन माफिया ने गत रात्रि ऊना में पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास किया। जब पुलिस ने टिप्पर रोकने का इशारा किया तो टिप्पर चालकों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बची। जानकारी के अनुसार रात्रि 11:50 पर सवां खड्ड की तरफ से दो टिप्पर आए जिन्हें रोकने का इशारा किया तो पीछे बाले टिप्पर चालक ने टिप्पर साइड में खड़ा किया और भाग गया तथा टिप्पर न. पीबी 07बीटी 5151 जिसे चालक हरनेक सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी जालंधर  चला रहा था, जिसने रेत से भरा हुआ टिप्पर रोकने के वजाय पुलिस पार्टी पर चढ़ाने व पुलिस पार्टी को जान से मारने की कोशिश की और टिप्पर को नंगड़ा की तरफ भगा कर ले गया। टिप्पर चालक ने भागते हुए पुलिस पार्टी को धमकी दी अगर दोबारा कभी इसके टिप्पर के सामने आए तो टिप्पर ऊपर चढ़ाकर जान से खत्म कर देगा। वहीं पुलिस पार्टी ने टिप्पर का पीछा किया। नंगड़ा स्कूल के पास चढ़ाई पर टिप्पर चालक ने टिप्पर को चलती हालत में छोड़कर भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने टिप्पर पर चढ़कर उसे रोका और चालक को काबू किया। टिप्पर चालक के विरुद्ध अभियोग जेर धारा 353, 279, 506(2) आईपीसी व 184 एमबी एक्ट में दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!