ऊना में गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2021 07:49 PM

una recorded maximum temperature of 40 4 degree celsius

जिला में गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना तक कठिन हो गया है। वहीं गर्मी से बचाव के लिए लोग अनेक प्रकार के उपाय करने लगे हैं। कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा है तो कोई गन्ने के रस का सेवन कर रहा...

ऊना (मनोहर): जिला में गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना तक कठिन हो गया है। वहीं गर्मी से बचाव के लिए लोग अनेक प्रकार के उपाय करने लगे हैं। कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा है तो कोई गन्ने के रस का सेवन कर रहा है। गर्मी से बचाव के लिए प्रवासी लोगों के बच्चे खड्डों व स्वां नदी के बीच बहते पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा पड़ रही गर्मी

जिला में अप्रैल माह में इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ रही है। पिछले वर्ष जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सैल्सियस को पार नहीं कर पाया था, वहीं इस वर्ष अप्रैल में अधिकतम पारा 40.4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है जबकि वर्ष 2011 में ही 30 अप्रैल को 40.4 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष मार्च माह में लॉकडाऊन लग गया था। इस दौरान वाहन भी कम संख्या में चले और मौसम भी साफ हो गया था।

2017 में अप्रैल माह में 43 डिग्री तक पहुंच गया था अधिकतम तापमान

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक यदि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2017 में 20 अप्रैल को ऊना का अधिकतम पारा 43 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं वर्ष 2018 में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7, वर्ष 2014 में 41.2, 2019 में 30 अप्रैल को 41 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2012, वर्ष 2013, वर्ष 2015 में अधिकतम पारा कभी भी 40 डिग्री सैल्सियस को छू नहीं पाया था।

क्या बोले मौसम विभाग के सहायक अधिकारी

मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक आज ऊना का अधिकतम तापमान 40.4 जबकि न्यूनतम पारा 18.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को ऊना का अधिकतम पारा 39.6 जबकि न्यूनतम पारा 17 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में प्वाइंट 8 तो न्यूनतम पारे में 1.6 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अधिकतम के मुकाबले न्यूनतम पारे में ज्यादा उछाल आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!