Una: स्कूलों की सामान्य समय सारणी बहाल, आज से 9 से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Feb, 2025 09:48 AM

una normal time table of schools restored

ऊना जिले में स्कूलों की सामान्य समय सारणी को पुनः बहाल कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

ऊना। ऊना जिले में स्कूलों की सामान्य समय सारणी को पुनः बहाल कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने पूर्व में स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर जारी आदेश को वापस लेते हुए यह नया आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि भीषण ठंड के कारण प्रशासन ने 31 जनवरी तक स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कर दिया था। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। अब मौसम में आए सुधार के मद्देनजर इस आदेश को वापस लेते हुए स्कूलों की सामान्य समय सारणी बहाल कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!