Edited By Kuldeep, Updated: 25 Nov, 2023 08:44 PM
शादी का झांसा देकर बी.एड. की छात्रा से दुराचार करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि उसकी 11वीं कक्षा में क्लासमेट रहे युवक से दोस्ती...
ऊना (विशाल): शादी का झांसा देकर बी.एड. की छात्रा से दुराचार करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि उसकी 11वीं कक्षा में क्लासमेट रहे युवक से दोस्ती हो गई। शादी के झांसे में उलझाकर युवक वर्ष 2021 में उसे ऊना जिला मुख्यालय के एक होटल में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। बाद में वह उसे अपने घर ले गया जहां उसने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जबरन बनाए शारीरिक संबंध की वीडियो दिखाई जोकि युवक ने कैमरा छुपाकर बनाई थी।
वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और जिला मुख्यालय ऊना के एक होटल और अपने घर पर जबरन बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से भी वह मुकर गया। इसके बाद लड़की ने 2022 में युवक से संबंध तोड़ लिए लेकिन 13 फरवरी, 2023 को युवक ने एक कालेज के ग्राऊंड में उससे बदतमीजी की और दोबारा मिलने के लिए कहने लगा और ऐसा न करने पर अश£ील वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। युवती के एक रिश्तेदार ने 22 नवम्बर, 2023 को उसका एक अश£ील वीडियो वायरल होते देखा जोकि युवक द्वारा वायरल किया गया है। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आई.पी.सी. की धारा 376, 506 व एस.सी/एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।