Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 05:42 PM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। इस परंपरा को वह आगे बढ़ाते रहेंगे और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहेंगे व उन्हें छोड़कर कहीं भी नहीं जाएंगे।
भरमौर (उत्तम): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। इस परंपरा को वह आगे बढ़ाते रहेंगे और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहेंगे व उन्हें छोड़कर कहीं भी नहीं जाएंगे। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भरमौर में कही। उन्होंने कहा कि मंडी को भी भविष्य में स्मार्ट सिटी बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा सांसद बनने के बाद होली-उतराला सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए सरकार ने प्रयास भी तेज कर दिए है और लगभग 13 किलोमीटर तक इस सड़क निर्माण के लिए टैंडर भी कर दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी मुश्किल है। आने वाले समय में वह इस लोकसभा क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी कंगना को उन्हें किसी भी तरह का हिमाचली होने का सर्टिफिकेट देने की आवश्यकता नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here