हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें वायरल, 2 हिरासत में

Edited By Kuldeep, Updated: 07 May, 2024 10:45 PM

baddi hindu god porn pictures

हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक मैसेंजर पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 2 लड़कों को हिरासत में लिया है। बद्दी के भुड्ड बैरियर के निकट एक सैलून चलाने वाले लड़के की दुकान से इस मामले का खुलासा हुआ।

बद्दी (ठाकुर): हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक मैसेंजर पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 2 लड़कों को हिरासत में लिया है। बद्दी के भुड्ड बैरियर के निकट एक सैलून चलाने वाले लड़के की दुकान से इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस थाना बद्दी में राजन उर्फ कमल कांत ने बताया कि वह जब उस दुकान पर गया तो वहां पड़े मोबाइल पर उसने हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ बहुत ही गंदे व्यवहार वाली तस्वीरें देखीं। उसने वह मोबाइल पकड़ा और देखा कि उसके अंदर काफी गंदी तस्वीरें स्टोर थीं। इसके बाद उसने वहां मौजूद मोबाइल के मालिक से पूछताछ की और सारे मामले की जानकारी पंचायत मलपुर की प्रधान सरोज देवी को दी। सरोज देवी ने पूछताछ के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में  दोनों को हिरासत में लेने के बाद दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और जांच की जा रही है कि उन मोबाइल से यह फोटो कहां भेजे गए हैं और यह फोटो उन्हें किस व्यक्ति द्वारा भेजे गए हैं। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए युवकों का कहना है कि उन्हें यह फोटो फेसबुक मैसेंजर पर प्राप्त हुए हैं। यह फोटो उनके द्वारा फिलहाल आगे नहीं भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि मोबाइल फोन पर जिस मैसेंजर पर यह फोटो मिले हैं, उसमें 500 से अधिक लोग शामिल हैं। ग्रुप के अंदर पंजाबी व बंगाली में कुछ शब्द लिखे गए हैं, जिनकी जांच करवाई जा रही है। पुलिस ने आई.टी. एक्ट व धर्म के साथ मजाक करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!