हिमाचल से अयोध्या धाम के लिए दर्शन योजना के तहत चलेगी बस सेवा : मुकेश

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jan, 2024 10:19 PM

una himachal ayodhya bus service

भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस सेवा दर्शन योजना के तहत चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम जाने वाले हिमाचल के लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे।

ऊना (सुरेन्द्र): भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस सेवा दर्शन योजना के तहत चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम जाने वाले हिमाचल के लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेगा। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही।

डिप्टी सी.एम. ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। रामलला विराजमान हो रहे हैं, यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व में भी रामलला के विराजमान होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के समय उठाया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी को प्रसन्नता है कि रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भक्ति भाव के साथ श्रद्धालु कर पाएं, सभी इसमें शामिल हो पाएं, इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में दीप माला भी करें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मैं स्वयं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय ईसपुर के शीतला माता मंदिर में उपस्थित रहूंगा, जहां भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार किया जा रहा है। शाम के समय बनोडे़ महादेव में माथा टेकने जाऊंगा। रात्रि को राष्ट्रीय संत बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद लेने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरी तरह से धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। भगवान श्रीराम के दिखाए आदर्शों पर उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का विकास करने की अहम जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। हम सभी मंदिरों में सुविधाओं को बढ़ाने की ओर ध्यान दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!