डाॅ. कविता बिजलवान को मिला राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार सम्मान

Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2024 06:36 PM

telka kavita women writer respect

राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश प्रांत इकाई द्वारा डाॅ. कविता बिजलवान को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया।

तेलका (इरशाद): राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश प्रांत इकाई द्वारा डाॅ. कविता बिजलवान को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा बीते महिला दिवस पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश सप्त सिंधु परिषद देहरा 2 में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करके यह सम्मान आबंटित किए गए थे। उस दौरान डाॅ. कविता बिजलवान को यह सम्मान प्रदान किया गया था लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाई थीं। बीते दिन उनके कार्यालय में जाकर संस्था के राज्य उपाध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी युद्धवीर टंडन और राष्ट्रीय कवि संगम जिला कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल शाम अजनबी, किरण कुमार वशिष्ठ व पवन जरयाल द्वारा सामूहिक रूप से उन्हें यह प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

डाॅ. कविता बिजलवान वर्तमान समय में महिला साहित्यकार संस्था जिला चम्बा की इकाई अध्यक्ष भी हैं। इसके साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उनका एक नव साहित्य संग्रह काव्य कोकिला प्रकाशित हो चुका है और एक अन्य साहित्य बाल संग्रह ज्ञान सरिता प्रकाशनाधीन है जो शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है। इसके अतिरिक्त शिक्षा समाज सेवा में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी डाॅ. कविता बिजलवान की अहम भूमिका है और बहुत से मंचों द्वारा इन्हें विभिन्न स्तरों पर पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान समय में वह बतौर प्रवक्ता एवं जिला मीडिया समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में कार्यरत हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!