कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए किया छल, अपनों पर लुटा रही प्रदेश का खजाना : त्रिलोक कपूर

Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2023 09:29 PM

trilok kapoor target on congress

हिमाचल प्रदेश के विकास के पहिए पूरी तरह जाम हो चुके हैं। सरकार ने सत्ता पाने के लिए छल किया है और यदि छल न किया होता तो कभी भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में न आती।

ऊना (सुरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश के विकास के पहिए पूरी तरह जाम हो चुके हैं। सरकार ने सत्ता पाने के लिए छल किया है और यदि छल न किया होता तो कभी भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में न आती। यह बात ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार और जयराम ठाकुर की प्रदेश सरकार विकास को बढ़ा रही थी। इसके बाद कांग्रेस ने छल किया और विकास धड़ाम हो गया। व्यवस्था परिवर्तन क्या विकास ठप्प होना है? या संवैधानिक तौर तरीकों से बाहर निकल कर असंवैधानिक तरीके से आगे बढ़ो? आधा दर्जन सीपीएस की नियुक्ति क्यों की? एक तरफ आर्थिक बोझ का रोना रोया जा रहा है, वहीं दूसरी तरह प्रदेश का खजाना अपनों पर लुटाया जा रहा है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि सभी धड़ों को खुश रखने के लिए सरकार काम कर रही है। सलाहकार को भी कैबिनेट का दर्जा दिया गया। इतने छोटे राज्य में सलाहकारों की फौज रखने की क्या मजबूरी है? उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले चम्बा के सलूणी में मनोहर नामक युवक की हत्या कर दी गई। भाजपा नेता इस परिवार के साथ दुख प्रकट करने गए थे लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से न सीएम, न डिप्टी सीएम और न ही कोई मंत्री वहां जाने की हिम्मत कर पाया। जातिवाद की राजनीति कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। चम्बा से लेकर सिरमौर तक पूरा हिमाचल घटनाओं से दहल रहा है और ऐसा प्रशासन कांग्रेस पार्टी का है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!