मनाली-लेह मार्ग पर जमने लगा पानी, सफर अब जोखिम से कम नहीं

Edited By kirti, Updated: 17 Sep, 2018 12:21 PM

to settle on manali leh route

मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे में हुई हल्की बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे में वाहनों की रफ्तार लगातार जारी है लेकिन बारालाचा और कुंजुम दर्रे में जोखिम बढऩे लगा है। तापमान में इतनी गिरावट आ गई है कि...

मनाली : मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे में हुई हल्की बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे में वाहनों की रफ्तार लगातार जारी है लेकिन बारालाचा और कुंजुम दर्रे में जोखिम बढऩे लगा है। तापमान में इतनी गिरावट आ गई है कि सड़कों पर बहने वाला पानी भी सितम्बर माह के शुरूआती दौर में जमने लगा है। यहां मनाली-लेह मार्ग की बात करें तो बारालाचा में तो सड़क पर गाड़ी चलाना ड्राइवरों के लिए नई चुनौती बन गया है।

इसी के चलते परिवहन निगम ने भी इस मार्ग पर सेवाएं देना बंद कर दिया। इस सड़क पर सुबह व दोपहर के बाद तो गाड़ी चलाना नई आफत मोल लेना है। लाहौल-स्पीति में मौजूद दर्रा से होकर गुजरने वाली मनाली-लेह सड़क अब ड्राइवरों को परेशान करने लगी है। हालांकि कुछ वाहन चालक अभी भी सैलानियों को लेकर इस सड़क पर से गुजर रहे हैं लेकिन सड़क पर जम रहा पानी किसी अनहोनी घटना को कभी भी अंजाम दे सकता है। मौसम ठीक रहने से रोहतांग दर्रे सहित स्पीति के कुंजम दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

क्या कहते हैं वाहन चालक 
बी.आर.ओ. ने मनाली-सरचू मार्ग पर आधा दर्जन पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर रखा है, लेकिन उसकी रफ्तार भी अब कम होने लगी है। लेह से मनाली पहुंचे वाहन चालकों रॉकी, शिवा, पवन व सुरेश ने बताया कि सरचू, बारालाचा व भरतपुर के बीच मौसम के बदलाव के चलते तापमान में इतनी भारी गिरावट दर्ज की गई है कि सड़क पर बहने वाला पानी जमने लगा है, जिससे उक्त सड़क पर गाडिय़ां चलाना काफी मुश्किल हो गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!