हजारों सी.एंड वी. शिक्षकों को DLEd कोर्स से मिली राहत

Edited By Ekta, Updated: 25 May, 2018 10:26 AM

thousand of c  v teacher to dled course from got relief

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हजारों सी. एंड वी. शिक्षकों को डी.एल.एड. कोर्स से राहत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार जुलाई, 2011 से पूर्व नियुक्त शास्त्री व भाषा अध्यापकों को डी.एल.एड. कोर्स से राहत दी गई है। राजकीय शिक्षक संघ द्वारा इनको डी.एल.एड....

शिमला/मंडी: प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हजारों सी. एंड वी. शिक्षकों को डी.एल.एड. कोर्स से राहत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार जुलाई, 2011 से पूर्व नियुक्त शास्त्री व भाषा अध्यापकों को डी.एल.एड. कोर्स से राहत दी गई है। राजकीय शिक्षक संघ द्वारा इनको डी.एल.एड. कोर्स से राहत देने को लेकर मामला प्रमुखता से उठाया गया था जिसके चलते सरकार ने संघ की मांग को गंभीरता से लेते हुए कानूनी राय लेने के बाद 29 जुलाई, 2011 से पहले नियुक्त भाषा व शास्त्री अध्यापकों को इस कोर्स से बाहर करने का फैसला लिया है। 


उन्होंने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और शिक्षा विभाग को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि इस संबंध में सी.एम. व शिक्षा मंत्री से कई बार मिलने सहित संघ की बैठक शिक्षा सचिव अरुण शर्मा के साथ हुई थी, जिसमें सी.एम. व शिक्षा मंत्री द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही कानूनी राय लेकर जुलाई, 2011 से पहले नियुक्त सभी अध्यापकों को डी.एल.एड. से राहत प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने सी.एम. जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक का जुलाई, 2011 तक डी.एल.एड. कोर्स में छूट देने पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि सी. एंड वी. शिक्षक डी.एल.एड. की शर्त थोपने से मानसिक रूप से ग्रस्त थे और वे कोर्स के दौरान अनेक समस्याओं से भी जूझ रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!