हमीरपुर में 30 तक बंद रहेगी यह सड़क, वाहन चालक नोट कर लें ये नया रूट

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Nov, 2025 03:17 PM

this road in hamirpur will remain closed till 30th

बड़सर उपमंडल में धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने...

हमीरपुर। बड़सर उपमंडल में धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 नवंबर तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक महारल से होलट, जंगली, सठवीं और बाड़ा होते हुए धंगोटा तक आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!