Edited By kirti, Updated: 30 Mar, 2019 04:36 PM
मंडी जिला के बल्ह में गश्त के दौरान पुलिस ने एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बल्ह पुलिस के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला के बल्ह में गश्त के दौरान पुलिस ने एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बल्ह पुलिस के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान बल्ह के चंडयाल बाला कामेश्वर मंदिर के गल्ले को तोड़ कर एक चोर ने धनराशि चुराई। लेकिन उसी दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नीरज कुमार (24) पुत्र कृष्ण लाल निवासी दियारगी दबोच कर काबू कर हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी के 457, 380 में मामला दर्ज किया गया है।