चिंतपूर्णी मां के दरबार में श्रद्धालु ने दी अनोखी भेंट, मंदिर अधिकारियों के उड़े होश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Sep, 2017 01:12 AM

the unique gift given by the devotees in the court of chintpurni mother

उत्तरी भारत के विख्यात धार्मिक स्थल श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अष्टमी नवरात्र मेले के दिन एक श्रद्धालु ने एक ऐसी अनोखी भेंट दी है.....

चिंतपूर्णी: उत्तरी भारत के विख्यात धार्मिक स्थल श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अष्टमी नवरात्र मेले के दिन एक श्रद्धालु ने एक ऐसी अनोखी भेंट दी है जिससे मंदिर अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल श्रद्धालु ने मां के दरबार में नवरत्नों से जड़ित एक मुकुट चढ़ाया है। मुकुट पर की गई मीनाकारी तथा रंग-बिरंगे नवरत्नों की सजावट इसकी सुंदरता को चार चांद लगा रही है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के एक व्यवसायी ने अष्टमी के दिन यह मुकुट माता जी के चरणों में अर्पित किया है। मुकुट कौन-सी धातु सोने अथवा चांदी का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मंदिर अधिकारी ने प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि सर्राफ से मुकुट की पड़ताल करवाई जाएगी। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखने को कहा है। मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा ने उक्त श्रद्धालु को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाकर मुकुट माता की पिंडी पर स्थापित किया। 
PunjabKesari
वर्ष 2016 में भी चढ़ाया गया था मुकुट
बारीदार सभा के प्रधान ने बताया कि बीते वर्ष 2016 में भी श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर इस प्रकार का मुकुट माता के चरणों में चढ़ाया था। विख्यात शक्तिपीठ मंदिर के दानवीरों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। कुछ महीने पहले जहां जिला ऊना के एक व्यवसायी ने 33 किलो चांदी माता के गर्भगृह में लगवाई थी, वहीं फिरोजपुर के एक श्रद्धालु ने माता के गुम्बदों पर डेढ़ किलो सोना लगवाया था। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु द्वारा वजन आदि का कोई बिल नहीं दिया गया है। सर्राफ को बुलाकर इसकी पड़ताल करवाई जाएगी कि मुकुट सोने का अथवा चांदी का या अन्य किसी धातु का है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!