पहाड़ से गिरा पत्थर, युवक की गई जान

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Jan, 2022 03:24 PM

the stone fell from the mountain the young man died

हिमाचल में एक बार फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ से पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि युवक के पिता व एक अन्य युवक व घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल डलहौजी...

चंबा : हिमाचल में एक बार फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ से पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि युवक के पिता व एक अन्य युवक व घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नूरपुर निवासी मनोहर लाल (60) उनका बेटा सौरव (24) व अन्य व्यक्ति सुनील कुमार (49) पुत्र कृष्ण चंद निवासी नूरपुर कार एचपी 38 डी 3732 में सवार हो कर नूरपुर से बनीखेत की तरफ जा रहे थी। रास्ते में अलेढ़ नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से कार पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे में कार में बैठे सौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरव के पिता मनोहर लाल व सुनील कुमार नूरपुर घायल हो गए। लोगों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी रेफर किया गया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!