कानून सबके लिए बराबर: लेडी अफसर ने अपने ही सरकारी वाहन और परिवार के सदस्य की स्कूटी का काटा चालान

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Jan, 2026 12:31 PM

the lady officer issued a challan to her own government vehicle

जिले की एक महिला अधिकारी ने ईमानदारी और समान कानून की मिसाल पेश की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.) सोना चंदेल ने न सिर्फ अपने सरकारी वाहन का चालान काटा, बल्कि नियम तोड़ने पर अपने ही परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर भी जुर्माना लगाकर साफ संदेश...

नाहन, (आशु): जिले की एक महिला अधिकारी ने ईमानदारी और समान कानून की मिसाल पेश की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.) सोना चंदेल ने न सिर्फ अपने सरकारी वाहन का चालान काटा, बल्कि नियम तोड़ने पर अपने ही परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर भी जुर्माना लगाकर साफ संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 20 दिसम्बर 2025 का है। आर.टी.ओ. सोना चंदेल उस दिन कालाअंब क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच पर निकली थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि बैरियर पर तैनात स्टाफ भी निजी वाहनों का उपयोग कर रहा था। जांच के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से वाहनों के दस्तावेजों को लेकर सवाल किया। सभी ने दस्तावेजों के सही होने की बात कही, लेकिन इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत जुटाकर धीमी आवाज में यह कह दिया कि मैडम, आपके सरकारी वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र (पी.यू.सी.) एक्सपायर हो चुका है। यह सुन मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। 

ऐसे मामलों में जहां आमतौर पर लोग मामले को नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं आर.टी.ओ. ने बिना किसी संकोच के अपने ही सरकारी वाहन का 500 रुपए का चालान काट दिया। इतना ही नहीं मौके पर ही वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। बता दें कि आर.टी.ओ. सोना चंदेल इससे पहले भी अपनों पर कानून का शिकंजा कस चुकी है। 27 मई 2025 को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अभियान के दौरान उनके परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, उन्होंने बिना किसी रियायत के 3,000 रुपए का चालान काट दिया। सूत्रों के अनुसार इस चालान की राशि बाद में उन्होंने स्वयं अपनी जेब से अदा की।

स्वभाव मधुर, कार्यशैली दबंग

उधर, इस महिला अफसर की कार्यशैली की बात करें तो आर.टी.ओ. सोना चंदेल का रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें चालानों के जरिए डेढ़ करोड़ रुपए राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उन्होंने लगभग अढ़ाई करोड़ रुपए सरकार के खजाने में जमा कराए।

मौजूदा वित्त वर्ष में भी डेढ़ करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब पौने 3 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते परिवहन विभाग ने सिरमौर जिले को टोयोटा की हाइब्रिड वाहन अतिरिक्त पुरस्कार के रूप में प्रदान की।

जब इस पूरे मामले को लेकर आर.टी.ओ. सोना चंदेल से बात की गई तो उन्होंने बड़ी सादगी से कहा कि क्या यह भी कोई खबर है? हालांकि 20 दिसम्बर को अपने सरकारी वाहन का चालान काटने और कुछ समय पहले अपने परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर जुर्माना लगाने की बात स्वीकार की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!