द ग्रेट खली की माता तांडी देवी का निधन, लुधियाना के इस अस्पताल में ली अंतिम सांस

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2021 11:16 PM

the great khali s mother tandi devi

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह की मां तांडी देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं।

सिरमौर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह की मां तांडी देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। इसी सिलसिले में पंजाब राज्य स्थित लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। तांडी देवी की मौत की खबर मिलने के बाद ही उनके पैतृक गांव धिरियाना में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार तांडी देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में ही किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!