द ग्रेट खली को पुत्र रत्न की प्राप्ति, सोशल मीडिया पर वीडियो डाल सांझा की जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2023 09:21 PM

the great khali becomes father of son

रैसलिंग के पूर्व विश्व चैम्पियन एवं सिरमौरी बेटे द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा एक बार फिर पिता बने हैं। ग्रेट खली की पत्नी हरमिंद्र कौर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

नाहन (आशु): रैसलिंग के पूर्व विश्व चैम्पियन एवं सिरमौरी बेटे द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा एक बार फिर पिता बने हैं। ग्रेट खली की पत्नी हरमिंद्र कौर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद अस्पताल में नवजात बेटे को गोद में लिए ग्रेट खली ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह शुभ समाचार सांझा किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर खली को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। बता दें कि ग्रेट खली की यह दूसरी संतान है। इससे पहले खली दंपति के पास एक 8 वर्षीय बेटी है, जिसका नाम अवलीन राणा है। वर्षों बाद पुत्र की प्राप्ति पर परिवार बेहद खुश है। ग्रेट खली के करीबी मित्र एवं प्रवक्ता बलवान ने बताया कि खली की धर्मपत्नी की डिलीवरी यूएसए में हुई है, जिन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!