पुलिस भर्ती में फेल होना बर्दाश्‍त नहीं कर पाई युवती, उठाया यह कदम

Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Sep, 2019 03:40 PM

the girl failed in the police recruitment examination

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक 21 वर्षीय युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला गत रात साढ़े 12 बजे ककरोटी क्षेत्र का है। जहां इस युवती ने पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत सिहुंता चौकी क्षेत्र में जहर निगल लिया। जिसे गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल लाया...

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक 21 वर्षीय युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला गत रात साढ़े 12 बजे ककरोटी क्षेत्र का है। जहां इस युवती ने पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत सिहुंता चौकी क्षेत्र में जहर निगल लिया। जिसे गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि यह युवती पुलिस भर्ती की परीक्षा में फेल हो गई थी, जिस कारण उसने यह कदम उठा लिया। क्योंकि गत रात ही यह रिजल्ट आउट हुआ था। वहीं घटना की सूचना के बाद सिहुंता चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन युवती की मौत होने के कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई और न ही उन्हें कोई सुसाईड नोट मिला है। लिहाज़ा पुलिस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों की सौंप दिया है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए सिहुंता चौकी प्रभारी सुरजीत गुलेरिया ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!