वीरभद्र के इशारे पर सत्ती के खिलाफ जारी हुआ फतवा : संजय शर्मा

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2019 04:37 PM

the fatwa issued against satti on the behest of virbhadra

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ एक तथाकथित अधिवक्ता ने जो फतवा जारी किया है। यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इशारे पर किया गया है। यह आरोप भाजपा नेता संजय शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री...

धर्मशाला (जिनेश): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ एक तथाकथित अधिवक्ता ने जो फतवा जारी किया है। यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इशारे पर किया गया है। यह आरोप भाजपा नेता संजय शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत करवा रहे हैं। जिस व्यक्ति ने सत्ती के खिलाफ फतवा जारी किया है वीरभद्र सिंह उसे पूर्व में भी प्रयोग में लाते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायतें विजिलैंस में करवाने के लिए भी इस व्यक्ति का प्रयोग वीरभद्र सिंह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि वांछित योग्यता न होने पर भी वीरभद्र सरकार में इस व्यक्ति को डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर तैनाती दी गई।

लोकतंत्र की बजाय रजवाड़ाशाही में विश्वास रखते हैं वीरभद्र

उन्होंने सवाल किया कि वीरभद्र सिंह यह बताएं कि जिस अधिवक्ता का लाइसैंस डेढ़ साल के लिए निलंबित किया गया हो, उसे किस मजबूरी में इतने बड़े पद पर तैनाती दी गई। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी लोकतंत्र की बजाय रजवाड़ाशाही में विश्वास रखते हैं और यह फतवे और धमकियां उसी का नतीजा हैं। इस मौके पर संजय शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और मंडलाध्यक्ष धर्मशाला कैप्टन रमेश अटवाल भी मौजूद रहे।

ऐसे व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई करने जा रही कांग्रेस?

संजय शर्मा ने कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या ऐसा व्यक्ति कांग्रेस संगठन का हिस्सा है अथवा नहीं। यदि है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस क्या कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने पूछा है कि क्या इस तरह की टिप्पणियां करने वाले व्यक्ति के व्यवहार के प्रति कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।

कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है और न ही भाजपा के साथ मुकाबला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस का मुकाबल चारों सीटों पर कांग्रेस से ही है, ऐसे में जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे जबरदस्ती तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है और चुनाव में इसका करारा जबाव कांग्रेस को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!