IGMC में पहुंचा स्वाइन फ्लू का मामला, मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 09:18 PM

swine flu case reached in igmc

आई.जी.एम.सी. में इस वर्ष भी फिर से स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है।

शिमला: आई.जी.एम.सी. में इस वर्ष भी फिर से स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। यह 22 वर्षीय युवक शिमला का ही रहने वाला है। युवक अपना इलाज करवाने आई.जी.एम.सी. आया था लेकिन चिकित्सक ने जब व्यक्ति के टैस्ट करवाए तो मामला पॉजीटिव पाया गया। वर्तमान वर्ष में आई.जी.एम.सी. में स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला है। पहला मामला आने से आई.जी.एम.सी. सहित शहरवासियों में हड़कंप मच गया है, ऐसे में चिकित्सकों ने भी इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हंै। स्वाइन फ्लू एक गंभीर बीमारी है। पिछले साल भी आई.जी.एम.सी. के एक डाक्टर की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि बाहरी राज्य से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को भी सावधान रहना होगा। 

लक्षण दिखते ही डाक्टर के पास जाएं लोग
आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डा. रमेश चंद ने बताया कि स्वाइन फ्लू का एक मामला आई.जी.एम.सी. में आया है। डाक्टर द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इससे संबंधित दवाइयां भी अस्पताल प्रशासन के पास हंै। मरीज को यहां पूरा इलाज मिलेगा। अगर किसी भी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखें तो चिकित्सक के पास जरूर आएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!