चुराह के श्लेलाबाड़ी में महिला की संदिग्ध मौत, जहर की शीशियां बरामद

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 25 Nov, 2021 04:38 PM

suspicious death of a woman in churah s shlelabari poison vials recovered

जिले के चुराह क्षेत्र के श्लेलाबाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव के पास जहर की शीशियां भी बरामद हुई है। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...

चम्बा (काकू चौहान): जिले के चुराह क्षेत्र के श्लेलाबाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव के पास जहर की शीशियां भी बरामद हुई है। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को हिरासत में ले लिया है। आई.पी.सी. 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को कांता और उसका पति दोनों घर पर थे। रात करीब 8 बजे अचानक महिला की मौत हो गई। बुधवार को सुबह महिला के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया।

इस दौरान पुलिस को महिला के शव के पास जहरीले पदार्थ की शीशियां बरामद हुई। इसके अलावा छाती पर चोट के निशान मिले हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसे प्रताडि़त करता रहता था। उस पर शक करता था। इसके चलते लड़ाई झगड़ा होता रहता था। प्रताडऩा से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। इसके अलावा फारैंसिक टीम भी जांच में जुटी है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने आई.पी.सी. 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!