Mandi: फोरलेन पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Oct, 2025 04:50 PM

sundernagar four lane road accident

हराबाग में सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।

सुदरनगर (सोढी): हराबाग में सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। थाना में दर्ज प्राथमिकी में राहुल पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी गांव लखनपुर जिला बिलासपुर ने बताया है कि वह शाम करीब 6 बजे सामान की डिलीवरी करने के बाद अपने हराबाग स्टोर पर पहुंचा था।

जब वह फोरलेन पार कर दूसरी तरफ जा रहा था तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि हादसे को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी जांचा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!