सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-तानाशाह नहीं कर सकते हिमाचल का भला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 05:59 PM

sukhu target on bjp  said dictators can not doing good of himachal

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पी.एम. नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने जा रही है।

नादौन: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पी.एम. नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने जा रही है। अमित शाह और तानाशाह के झांसे में अब जनता आने वाली नहीं। प्रदेश का मतदाता लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी के किए झूठे वायदों को अभी भूला नहीं है। हिमाचल में विकास कांग्रेस की देन है और जनता को बरगलाने से भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं। देवभूमि में प्रचार के लिए उतरने से पहले नरेंद्र मोदी प्रदेश की भोली जनता को लोकसभा चुनाव से पूर्व से किए वायदों का हिसाब दें। 2 करोड़ रोजगार युवाओं को क्यों नहीं मिल पाया, 15-15 लाख रुपए खातों में कब आएंगे, महंगाई पर लगाम कब लगेगी, सेब बागवानों को राहत कब तक मिलेगी।

जय शाह फार्मूला किसकी देन है?
उन्होंने अनुराग ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि चहेतों और बेटों के विकास की परंपरा भाजपा की है। अनुराग बताएं कि जय शाह फार्मूला किसकी देन है। हिमाचल में भाजपा ने अपने करीबियों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हिमाचल की जनता को भी जय शाह फार्मूला बताएं जिससे कि हर हिमाचली की आय 16 हजार गुणा बढ़ सके।

मासूमों की मौत का हिसाब दें योगी
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में हुई मासूमों की मौत का भी हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर राज्य है और उसकी स्थिति उत्तर प्रदेश से कई मायनों में बेहतर है। योगी को हिमाचल की बजाय अपने गृह प्रदेश की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!