सुक्खू ने कुर्सी जाने से पहले कीं धड़ाधड़ नियुक्तियां, जानिए किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2019 10:36 PM

sukhu quick appointments before went the chair

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाए जाने से ठीक पहले वीरवार को कांग्रेस में ताजपोशियों का दौरे भी खूब चला। इसके तहत सुक्खू ने 7 से अधिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन करते हुए धड़ाधड़ उनकी नियुक्तियां कर डालीं। सुक्खू को...

शिमला (पंकज राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाए जाने से ठीक पहले वीरवार को कांग्रेस में ताजपोशियों का दौरे भी खूब चला। इसके तहत सुक्खू ने 7 से अधिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन करते हुए धड़ाधड़ उनकी नियुक्तियां कर डालीं। सुक्खू को हटाए जाने की चर्चा के साथ ही पार्टी मुख्यालय से ब्लॉक कमेटियों के गठन की सूचियां भी जारी होना शुरू हो गई थीं। गठित की गई ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में जयसिंहपुर, बंगाणा, मंडी सदर, आनी, निरमंड, शिमला शहरी व पालमपुर शामिल हैं। इसके तहत प्रवीन कुमार मल्होत्रा को बी.सी.सी. जयसिंहपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह के.सी. शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंगाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की कार्यकारिणी का विस्तार

पार्टी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। इसके तहत हितेश कायथ को महासचिव, खयाले राम, शिवराज, अन्नंत राम व नीलमा देव को सचिव और बहादुर सिंह, तेजराम, कर्मचंद, कुरम दत्त, विजय राम, रमेश कुमार, प्रियलाल, जियालाल वर्मा, रूप सिंह, सतपाल शर्मा, पूर्ण चंद, सुषमा ठाकुर व भागीरथ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। सुक्खू ने अपने गृह जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी का भी गठन किया है।

अमित गुलेरिया को मंडी सदर की कमान

अमित गुलेरिया को बी.सी.सी. मंडी सदर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह लाल चंद मारकोनी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की कमान प्रदीप भुज्जा को सौंपी है। अरु ण शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। करु ण शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी पालमपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं।

सोलन-रेणुका जी के ये बने अध्यक्ष

इसके साथ ही सरदार सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह तपेंद्र चौहान को ब्लॉक कांगे्रस रेणुका जी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले जुगल किशोर के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था।

सुक्खू ने अपने गृह जिला की कमान नरेश ठाकुर को सौंपी

सुक्खू ने गृह जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी भी गठित कर दी है। इसके तहत नरेश कुमार ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त  किया गया है। इसी तरह अनिल वर्मा, बृज मोहन सोनी, नरेश लखनपाल, सुदर्शन शर्मा, सुमन भारती, कैप्टन चमेल सिंह, डा. हेमराज, प्रीतम सिंह, तिलकराज कश्यप, अरविंद सोनी, रमेश शर्मा, राकेश वर्मा, रोशन लाल, किशोरी लाल, अश्वनी शर्मा व संगीता शर्मा को उपाध्यक्ष, अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, कमल पठानिया, नीशा कटोच, पवन कालिया, सुरेश ठाकुर, रत्न चंद, संतोष संधू व राज धीमान को महासचिव और मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही सचिव और सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!