सुधीर शर्मा का चुनाव में उतरने से इंकार, दिल्ली में हाईकमान को बताया निर्णय

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2019 11:06 PM

sudhir sharma

धर्मशाला उपचुनाव में नामांकन पत्र भरने की मियाद खत्म होने से ठीक 3 दिन पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के चुनावी रण में उतरने से इंकार के बाद कांग्रेस हाईकमान शुक्रवार देर रात उम्मीदवार के नाम पर माथापच्ची करता रहा।

धर्मशाला (सौरभ): धर्मशाला उपचुनाव में नामांकन पत्र भरने की मियाद खत्म होने से ठीक 3 दिन पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के चुनावी रण में उतरने से इंकार के बाद कांग्रेस हाईकमान शुक्रवार देर रात उम्मीदवार के नाम पर माथापच्ची करता रहा। सूत्रों के अनुसार सुधीर शर्मा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और जम्मू-कश्मीर का प्रभार संभाल रहे सुधीर ने सोनिया गांधी से मुलाकात में चुनाव मैदान में उतरने की बजाय संगठन के काम में पूरा समय देने की बात कही है।

अब इनके नाम पर हो रहा विचार

पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान अब युवा कांग्रेस के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र अध्यक्ष विजयइंद्र कर्ण और नगर निगम के मेयर देवेंद्र जग्गी के नाम पर विचार कर रहा है। धर्मशाला से प्रत्याशी के चयन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए नई दिल्ली में शुक्रवार देर रात तक बैठकों का दौर चला। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और मुकेश अग्रिहोत्री ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई आला नेताओं से भी मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शनिवार को दोनों उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

युकां की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

पुख्ता सूत्र के अनुसार बीते कुछ दिनों से पार्टी संगठन में चल रही तनातनी से नाराज सुधीर ने ऐन वक्त पर चुनाव लडऩे से हाथ पीछे खींचे हैं। सुधीर ने चंद रोज पहले युवा कांग्रेस की कार्यप्रणाली के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोलते हुए पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए थे। वही संगठन में अहम पदों पर की गई नियुक्तियों में ऊपरी हिमाचल को तरजीह देने को लेकर भी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी सुधीर अंदरखाते नाराज चल रहे हैं। सुधीर इस बात से खफा हैं कि इन नियुक्तियों में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। इसके चलते राजीव जयंती पर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम से सुधीर ने दूरी बना ली थी।

आलाकमान से चर्चा के बाद लिया निर्णय

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के भीतर सब कुछ सही नहीं चल रहा है। संगठन में मनमर्जी से नियुक्तियां की जा रही हैं। मैंने दिल्ली में आलाकमान से इसे लेकर पूरी चर्चा के बाद ही उपचुनाव लडऩे में असमर्थता जताई है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसे पूरा समर्थन रहेगा।

प्रत्याशियों के नाम फाइनल, शनिवार को हाेगा ऐलान

वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि धर्मशाला व पच्छाद उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुक्रवार को आलाकमान से मंत्रणा की गई है। प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं जिनका शनिवार को ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!